मुंबई, महाराष्ट्र, भारत

भारत का प्रोफेशनल ऑडियोविजुअल (Pro AV) और इंटीग्रेटेड एक्सपीरियंस टेक्नोलॉजी ट्रेडशो – InfoComm India– 16 से 18 सितंबर, 2026 तक मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर (JWCC) में वापस लौट रहा है। अब तक के अपने सबसे बड़े संस्करण की दिशा में बढ़ते हुए, InfoComm India 2026 में 300 से अधिक वैश्विक ब्रांड्स, 14,000 से अधिक उद्योग पेशेवर और 80 से अधिक विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा संचालित 40 से अधिक सत्रों वाला एक विस्तारित समिट आयोजित किया जाएगा। यह विस्तार भारत भर में चल रहे एक व्यापक बदलाव को दर्शाता है, क्योंकि कंपनियां  स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, इमर्सिव टेक्नोलॉजीज और इंटीग्रेटेड एक्सपीरियंस में निवेश कर रही हैं। InfoComm India देश का एक प्रमुख मंच बन चुका है, जहां टेक्नोलॉजी प्रोवाइडर्स और खरीदार एक साथ आकर भविष्य की तकनीकी दिशा तय करते हैं।”

InfoComm India 2026 भारत में तेजी से बढ़ते प्रो AV और इंटीग्रेटेड एक्सपीरियंस टेक्नोलॉजी क्षेत्र को नई दिशा देगा

InfoComm India 2026 JWCC के दो स्तरों में फैले पांच हॉल—पैविलियन हॉल 1 से 3 और जैस्मिन हॉल 1 से 2—में आयोजित होगा। इस बार प्रदर्शनी क्षेत्र 10,600 वर्ग मीटर से अधिक हो गया है, जो 2025 की तुलना में 17% से अधिक बड़ा है और आयोजन नजदीक आने के साथ इसका विस्तार अभी भी जारी है। 


इस प्रदर्शनी में प्लैटिनम पार्टनर्स BenQ, Crestron, Epson, Harman, Shure और Vega प्रमुख रूप से शामिल होंगे। इनके साथ 40 से अधिक पहली बार भाग लेने वाले प्रदर्शक भी हिस्सा लेंगे, जिनमें ATVI Computech, Dahua Technology India, Anixter India, Prama Hikvision India, CT Square LLC और Trustech AV Solution सहित अन्य कंपनियां भी शामिल हैं। सभी प्रदर्शक मिलकर 130 से अधिक नए उत्पाद लॉन्च करेंगे, जिसमें AI-संचालित सहयोग उपकरणों (AI-enabled collaboration tools) से लेकर इमर्सिव एक्सपीरियंस वातावरण (immersive experience environments) तक शामिल हैं। यह प्रदर्शनी क्षेत्र न केवल सिद्ध तकनीकों का एक बाज़ार है, बल्कि भविष्य की नई तकनीकों के लिए एक लॉन्चपैड (launchpad) भी साबित होगा। 


प्रदर्शनी में Pro AV और इंटीग्रेटेड एक्सपीरियंस टेक्नोलॉजी के पूरे क्षेत्र से जुड़े समाधान प्रदाता शामिल होंगे। इनमें AI-सक्षम सहयोग उपकरणों और डिजिटल साइनेज से लेकर LED डिस्प्ले, प्रोजेक्शन सिस्टम और प्रोफेशनल ऑडियो तक की तकनीकें शामिल हैं। आगंतुकों को यूनिफाइड कम्युनिकेशंस प्लेटफॉर्म, कंट्रोल सिस्टम और ब्रॉडकास्ट टेक्नोलॉजी के साथ-साथ स्मार्ट क्लासरूम, स्मार्ट वर्कप्लेस और इमर्सिव एक्सपीरियंस वातावरण के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए उन्नत समाधान भी देखने को मिलेंगे। यह व्यापक प्रदर्शनी किसी एक उत्पाद श्रेणी से आगे बढ़कर भारत के तकनीकी क्षेत्र में हो रहे बदलावों और विभिन्न तकनीकों के एकीकरण की बढ़ती प्रवृत्ति को स्पष्ट रूप से दर्शाती है। संगठन अब इस बात पर नए सिरे से विचार कर रहे हैं कि लोग कैसे सीखते हैं, सहयोग करते हैं और अपने आसपास के स्थानों के साथ कैसे जुड़ते हैं। 


2026 के प्रदर्शनी क्षेत्र के विशाल पैमाने और समवर्ती रूप से चल रहे समिट कार्यक्रम को देखते हुए, आगंतुकों  को इसका संपूर्ण अनुभव लेने के लिए एक से अधिक दिनों की यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी जाती है। 


यह बढ़ती हुई गति भारत के प्रो एवी (Pro AV) बाजार में एक व्यापक बदलाव को दर्शाती है। ऑडियोविजुअल एंड इंटीग्रेटेड एक्सपीरियंस एसोसिएशन (AVIXA) द्वारा जारी 2025 इंडस्ट्री आउटलुक एंड ट्रेंड्स एनालिसिस (IOTA) के अनुसार, भारत एशिया-प्रशांत का सबसे तेजी से बढ़ता हुआ Pro AV बाजार बन गया है, जिसने चीन को पीछे छोड़ दिया है। यह उस वैश्विक Pro AV बाजार के संदर्भ में है, जिसके IOTA द्वारा 2025 में 332 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2030 तक 402 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुँचने का अनुमान लगाया गया है। 


इस साल का संस्करण बदलाव के दौर से गुजर रहे उद्योग को दर्शाता है। जैसे-जैसे AI-सक्षम टूल्स प्रयोग के स्तर से आगे बढ़कर वास्तविक कामकाज का हिस्सा बन रहे हैं और संगठन अलग-अलग हार्डवेयर की बजाय एकीकृत अनुभवों को अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं, InfoComm India 2026 ने भी अपने समिट कार्यक्रम का विस्तार किया है और प्रदर्शकों की संख्या बढ़ाई है। इसका परिणाम एक ऐसा आयोजन है, जो न केवल उद्योग की वर्तमान स्थिति को दर्शाता है, बल्कि स्मार्ट वर्कप्लेस, इमर्सिव वातावरण और कनेक्टेड इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे भविष्य के रुझानों पर भी ध्यान केंद्रित करता है। 


2025 में लोगों के बीच लोकप्रिय रहे दो प्रमुख आकर्षण इस बार भी वापस आ रहे हैं—स्मार्ट टेक स्टेज (Smart Tech Stage) और AVIXA का CTS® ट्रेनिंग। 2025 में अपनी शुरुआत के बाद मिली भारी मांग को देखते हुए, दोनों कार्यक्रम लगातार दूसरे वर्ष भारत में आयोजित किए जा रहे हैं। 


InfoComm India इमर्सिव टेक्नोलॉजीज (immersive technologies) के भविष्य की अपार संभावनाओं को दर्शाता है। दुनिया के प्रमुख ब्रांड्स के साथ फिर से जुड़ना और यह देखना उत्साहजनक रहा कि भारत में उनके स्थानीय वितरक भी उनकी मौजूदगी को मजबूत समर्थन दे रहे हैं। शो फ्लोर (show floor) स्वयं बेहद जीवंत था और अब दो स्तरों में फैल गया है—यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि इस क्षेत्र में अवसर लगातार बढ़ रहे हैं तथा  अधिक मजबूत हो रहे हैं। ” 

  • Sujoy Cherian, क्रिएटिव टेक्नोलॉजिस्ट और CEO, Option 1 Group 

“मैं कई प्रोफेशनल्स से जुड़ पाया और यह आयोजन बेहद अच्छी तरह से आयोजित किया गया था। एक ज्ञान-प्रेमी के तौर पर मेरी खास दिलचस्पी ऑडियो-वीडियो सिस्टम में AI की भूमिका को समझने में है। यह हमारे उद्योग का भविष्य है और आगे बने रहने के लिए निरंतर सीखते रहना आवश्यक है।” 

  • Alexis Bou Farhat, ELV प्रोजेक्ट्स मैनेजर, BLINQ Technologies, कतर 

“मुझे अपनी प्रोक्योरमेंट पाइपलाइन (खरीद प्रक्रिया) के लिए कई नई कंपनियों और तकनीकों की पहचान करने का मौका मिला। खास तौर पर, गाइडेड शो-फ्लोर टूर काफी उपयोगी रहा, क्योंकि इससे मुझे अपने प्रोजेक्ट से जुड़े और जरूरी स्टॉल्स पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिली।” 

  • Anand Menon, प्रोजेक्ट प्लानिंग और मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट, आगरा स्मार्ट सिटी 

“InfoComm India बड़े स्तर और बेहतरीन गुणवत्ता, दोनों के मामले में उत्कृष्टता का उदाहरण है।” 

  • Furqan Qureshi, असिस्टेंट डायरेक्टर, NRIDA, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार 

Pro AV और इंटीग्रेटेड एक्सपीरियंस टेक्नोलॉजी से जुड़े उद्योग के पेशेवरों के लिए अब रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। इसमें सिस्टम इंटीग्रेटर्स, कंसल्टेंट्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स, एंटरप्राइज खरीदारों और सरकारी क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए www.infocomm-india.com पर जाएं। 


InfoComm India के बारे में 
2013 में अपनी शुरुआत के बाद से, InfoComm India देश का एक प्रमुख मंच बन गया है, जो Pro AV और इंटीग्रेटेड एक्सपीरियंस टेक्नोलॉजी उद्योग से जुड़े निर्माताओं, वितरकों, टेक्नोलॉजी प्रदाताओं, सिस्टम इंटीग्रेटर्स, कंसल्टेंट्स, अंतिम उपयोगकर्ताओं, एंटरप्राइज खरीदारों और सरकारी प्रतिनिधियों को एक मंच पर जोड़ता है। यह एशिया-प्रशांत क्षेत्र में InfoCommAsia Pte Ltd द्वारा संचालित तीन प्रतिष्ठित (marquee) आयोजनों में से एक है, जिसमें बीजिंग में होने वाला InfoComm China और बैंकॉक में होने वाला InfoComm Asia शामिल हैं। इनमें से प्रत्येक आयोजन में एक व्यापक प्रदर्शनी के साथ समिट कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम (Summit conference programme) भी आयोजित किया जाता है, जिसमें उद्योग के नवीनतम रुझानों और बेहतरीन कार्यप्रणालियों के बारे में जानकारी और विशेषज्ञ मार्गदर्शन दिया जाता है। 


AVIXA के बारे में 
AVIXA® (ऑडियोविजुअल और इंटीग्रेटेड एक्सपीरियंस एसोसिएशन ) का प्रतिनिधित्व करने वाला एक अंतरराष्ट्रीय व्यापार संघ है। 1939 में स्थापित AVIXA के आज 3,000 से अधिक एंटरप्राइज सदस्य हैं, जो 80 से अधिक देशों में 20,000 से ज्यादा AV प्रोफेशनल्स का प्रतिनिधित्व करते हैं। AVIXA इस उद्योग के लिए मानकों (standards), प्रमाणन (certification), प्रशिक्षण, बाजार विश्लेषण (market intelligence) और विचार नेतृत्व (thought leadership) का एक प्रमुख स्रोत है। InfoComm Asia क्षेत्र भर में अपने समुदायों के लिए AVIXA के प्रमुख आयोजन (flagship gathering) के रूप में कार्य करता है।