Ads Right Header

Buy template blogger

इस वजह से धोनी ने खेली आतिशी पारी आप भी जानिए

नई दिल्ली, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बेंगलुरू में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 मुकाबले में धमाकेदारी पारी खेली। धोनी ने इस निर्णायक मुकाबले में 36 गेंद पर 56 रन बनाए। इसके साथ ही साथ टी-20 क्रिकेट में धोनी का ये सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी रहा। सबसे मजेदार बात ये कि 76 टी-20 मैच खेल चुके माही का ये इस प्रारूप में पहला अर्धशतक रहा। धोनी की इस धुआंधार पारी के पीछे एक खास वजह रही।

बैंगलोर में माही को मिला साथियों से सम्मान

चिन्नास्वामी स्टेडियम में माही के बल्ले को चमकना ही था। क्योंकि इस अहम मुकाबले से पहले टीम इंडिया के सदस्यों ने माही का सम्मान जो किया था। धोनी का ये सम्मान भारतीय टीम ने उनके क्रिकेट में उनके योगदान के लिए किया था। धोनी ने भी इस सम्मान जश्न मैदान पर जा कर मनाया और इंग्लैंड के गेंदबाज़ों की खूब खबर ली।

Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4