Ads Right Header

Buy template blogger

भाजयुमो द्वारा जालौर एवं आहोर विधानसभा का रक्तदान कार्यक्रम आयोजित

 


देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में भाजपा द्वारा संपूर्ण राष्ट्र में सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम जिला सह संयोजक एवं जिला मंत्री विकेश कुमार माली ने बताया कि सेवा और समर्पण अभियान के तहत प्रदेश स्तर द्वारा निर्देशित रक्तदान महादान शिविर का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवनसिंह राव बोरली एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया के निर्देशानुसार 20 सितंबर, सोमवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय जालौर में आयोजित किया गया। जिसमें 34 यूनिट रक्तदान किया गया।

रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि आहोर विधायक राजपुरोहित रहें

भाजयुमो द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित रहें। कार्यक्रम प्रातः 10 बजें भारतीय जनता पार्टी कार्यालय जालौर में शुरू हुआ। रक्तदान महादान कार्यक्रम की पूर्व तैयारी हेतु भाजयूमो जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया ने रक्तदाताओं की सूची दोनों विधानसभा के समस्त मण्डल से एकत्रित करवाई तथा मंडल अध्यक्षों को रक्तदान में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करवाने हेतु निर्देशित भी किया। आहोर विधायक विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने इस मौके पर कहा कि प्रत्येक मनुष्य को जीवन में रक्तदान जरूर करना चाहिए। क्योंकि भगवान ने कई चीजे बनाने की शक्ति मनुष्यों को दी है परंतु यह रक्त एक ऐसी चीज है जिसको मानव निर्मित नहीं किया जा सकता है। इसलिए हमें आज रक्तदान करने की महती आवश्यकता है। जिससे कि जरूरतमंदों को ब्लड बैंकों के माध्यम से रक्त प्राप्त हो सके तथा किसी मनुष्य का जीवन बच सके।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह सिसोदिया ने कहा कि भाजयुमो के प्रत्येक कार्यकर्ताओं के अंदर सेवा समर्पण का जज्बा एवं अपने दायित्व के प्रति कर्तव्य निष्ठा को देखकर मैं पूर्णता निश्चित हूं कि भाजयुमो सदैव मूल संगठन के साथ रहकर अपनी विशिष्ट पहचान बनाएगा। आज रक्तदान कार्यक्रम के दौरान सभी रक्त दाताओं एवं सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों का मैं हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं। जिन्होंने आज रक्तदान के सफल आयोजन हेतु अपनी सहभागिता निभाई। इस दौरान जिला परिषद सदस्य हरीश राणावत, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष किशना राम प्रजापत, नगर अध्यक्ष सुरेश सोलंकी, जिला कोषाध्यक्ष हेमेंद्र सिंह बगेड़िया, जालोर नगर अध्यक्ष दिलीप भट्ट, गोदन मण्डल अध्यक्ष रमेश राजपुरोहित, चांदराई मण्डल अध्यक्ष रामदेव सिंह भोमिया, बागरा मण्डल अध्यक्ष श्रवण सिंह भेटाला, सायला मण्डल अध्यक्ष बलवंत सिंह तुरा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनोप सिंह उदावत, जितेन्द्र सरगरा, दीपक सुथार, डूंगर सिंह बावतरा, बंशी लाल सुथार, भरत प्रजापत, पुखराज ओढ़, पप्पू सिंह भोमिया, हंसराज भादरु, खेत सिंह बावतरा, जीतू सिंह केशवना, चांदराई मंडल के किसान मोर्चा अध्यक्ष भंवर सिंह परिहार, रवि प्रजापति, शैतान सिंह, अनिल गहलोत, अरविंद जैन, लक्षमण कुमार, नरेश कुमार, विक्रम सिंह, सुरेश कुमार, कन्हैया लाल, महेंद्र सिंह, नेम सिंह, बाबू राम, हनवंत सिंह चौहान, कान सिंह गहलोत, भंवर सिंह, दिनेश सेन सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4