Ads Right Header

Buy template blogger

भाजपा के सबसे बड़े स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही होंगे उत्तर प्रदेश चुनाव में

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली । उत्तरप्रदेश के चुनावी महासंग्राम के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को सौंप दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उप्र चुनाव में जाहिर तौर पर भाजपा के नंबर वन स्टार प्रचारक होंगे। पीएम के साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह से लेकर तमाम केन्द्रीय मंत्रियों के नाम इस सूची में शामिल हैं। उत्तरप्रदेश के पार्टी के प्रमुख चेहरों में केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र, मुख्तार अब्बास नकवी से लेकर योगी आदित्यनाथ भी स्टार प्रचारक बनाए गए हैं।

भाजपा के स्टार प्रचारकों की इस सूची में पार्टी के दो वरिष्ठ दिग्गज लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के साथ उत्तरप्रदेश के दो चर्चित चेहरे सांसद वरुण गांधी और विनय कटियार का नाम नहीं है। हालांकि केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी का नाम सूची में है। वहीं लोजपा नेता केन्द्रीय खाद्य व उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान को भी भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है।

भाजपा ने चुनाव आयोग को स्टार प्रचारकों की यह सूची पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए भेजी है। पार्टी की इस रणनीति से साफ है कि चुनावी चरणों में नेताओं के प्रभाव और अहमियत को देखते हुए स्टार प्रचारकों की यह सूची बनाई गई है। साथ ही आगे के चरणों के लिए स्टार प्रचारकों की इस सूची में काट-छांट भी होगी। केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली, नितिन गडकरी, वैंकैया नायडू, स्मृति ईरानी, जनरल वीके सिंह, संतोष गंगवार, पीयूष गोयल के साथ भाजपा के संगठन मंत्री रामलाल, प्रदेश के प्रभारी ओमप्रकाश माथुर और सुनील बंसल प्रमुख चेहरे हैं।

उत्तरप्रदेश में प्रचार के लिए भाजपा ने अपने दो मुख्यमंत्रियों को भी उतारने का फैसला किया है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इस सूची में हैं। स्टार प्रचारकों में भाजपा ने दूसरे दल से आए नेताओं को भी जगह दी है। इसमें प्रमुख चेहरा स्वामी प्रसाद मौर्य का है।

Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4