जानिए कैसा रहेगा आज का दिन देखिए राशिफल- 23 जनवरी का

मेष- महत्वपूर्ण कार्यों को अपराह्न से पहले करने की सोच रखें। शुभता का संचार बना रहेगा। घर परिवार में सुख सौख्य बना रहेगा। कामकाज में सहजता रहेगी। दिन हितकारक।

वृष- परिजनों के साथ और समर्थन से महत्वपूर्ण प्रयासों में तेजी लाने में सफल होंगे। आत्मविश्वास और सामाजिकता बढ़त पर रहेंगे। संपर्क को बल मिलेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

मिथुन- सफलता को अपनों से साझा करने के अवसर बनेंगे। उत्सव आयोजन में शामिल हो सकते हैं। सृजन स्मरण क्षमता में वृद्धि होगी। रहन सहन संवार पर रहेगा। दिन उत्तम फलकारक।

कर्क- शुभ निवेश के सकारात्मक संकेत अनुभव होंगे। सहज शांति और अनुकूलता का बढ़ेगी। वाणी व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे। दाम्पत्य में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। दिन उत्तम।

सिंह- आर्थिक मामलों में तेजी बनाए रखें। लेन देन और बैंकिंग कार्य फर्स्ट हाफ में पूर्ण करने की सोच रखें। कार्य व्यापार में सहजता बनी रहेगी। दिन शुभकारक। मामले लंबित रखने से बचें।

कन्या- प्रोफेशनलिज्म बढ़त पर रहेगा। चर्चाओं में प्रभावी रहेंगे। नवीनता पर जोर रहेगा। लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी। निसंकोच आगे बढ़ें। स्वस्थ प्रतियोगिता में विश्वास बढ़ेगा। दिन श्रेष्ठ।

तुला- उन्नति पथ पर तेजी से आगे बढ़ते रहेंगे। शुभ प्रस्तावों और अवसरों की अधिकता बनी रह सकती है। लक्ष्य पूर्ण होने तक पुरजोर प्रयासरत रहें। दिन शुभ फलकारक। पेशेवरता बढ़ाएं।

वृश्चिक- सहजता से आगे बढ़ते रहें। समय में तेज सकारात्मक बदलाव संभव है। इसका लाभ उठाने को तैयार रहें। दिन उत्तरोत्तर शुभकारक। अनुशासन बनाए रखें। अप्रत्याशित लाभ संभव।

धनु- व्यवहार कुशलता और वाक् चातुर्यता से सभी प्रभावित होंगे। निजी जीवन में सुख सौख्य बना रहेगा। आवश्यक कार्यों को अपराह्न पूर्व पूर्ण करने की सोच रखें। मित्र संबंध प्रगाढ़ होंगे। दिन शुभ।

मकर- संतुलित गति से आगे बढ़ते रहेंगे। समय तेजी से सकारात्मकता की ओर अग्रसर रहेगा। व्यवधान स्वतः दूर होते नजर आएंगे। लोकप्रियता और पूछपरख बढ़ेगी। दिन शुभतावर्धक।

कुंभ- मित्रों का साथ मनोबल बढ़ाएगा। आवश्यक कार्यों को तेजी से पूरा करने की कोशिश करें। युवा अधिक अच्छा करेंगे। पठन पाठन में रुचि रहेगी। दिन शुभ फलकारक। बजट बनाकर खर्च करें।

मीन- परिस्थितियां तेजी से सकारात्मक होंगी। सामंजस्य क्षमता बढ़ेगी। नए लोगों से मेलजोल में रुचि लेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक लाभ पूर्ववत् बना रहेगा। दिन उत्तरोत्तर शुभ

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form